Thursday, June 7, 2012

दिल की दिवाली हो गयी

गज़ल
दिल की दिवाली हो गयी
पर रूह काली हो गयी
किस्मत का लिखा मिल गया
पेशानी काली हो गयी
उम्र तो ढलती गयी
जीना दलाली हो गयी
एक मोहब्बत पाक थी
अब वो भी जाली हो गयी
आसमां पाने की जिद
क्यूंकर ख्याली हो गयी
अमन की डाली भी अब
हद तक बवाली हो गयी
आमिल तुम्हारी यह खुदी
बेहद सवाली हो गयी
©राजबीर देसवाल

1 comment:

ghizala said...

NAADIR KALAAM


woh sawali ho yah khali ho ,
hua kya agar muhabaat jaali ho?
ya dhalte suraj jaisi uski jawani ho.
tere dil mein sada ek Aatish-fishaan ho.!
,